शाहजहांपुर: RC मिशन पुलिस ने चक परमाली गांव से न्यायालय द्वारा वारंटी फरार युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में न्यायालय द्वारा वारंटी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में चलाया जा रहे अभियान के तहत थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ चक परमाली गांव से न्यायालय द्वारा उद्घोषित फरार वारंटी जयराम पुत्र लोचन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।