विदिशा नगर: पत्नी की हत्या के बाद बेटे को जंगल में छोड़ा, पुलिस ने बचाई मासूम की जान
रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी और दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़ दिया। आरोपी राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति पर चरित्र को लेकर शक करता था। वह पत्नी और बच्चे को बाइक पर लेकर निकला और विदिशा जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र के जंगल में सुनसान जगह पाकर पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।