खाकी का मानवीय चेहरा: मंटोला पुलिस ने गरीब बच्चों और महिलाओं संग बांटी दिवाली की खुशियां
आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया। पुलिसकर्मियों ने मिठाई, नमकीन, खील-खिलौने और मोमबत्तियां भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। पुलिस के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
#AgraPolice #MantolaPolice #AgraNews #DiwaliCelebration #UPPolice #HumanityFirst #KhakiWithAHeart