मधेपुरा: शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मधेपुरा सदर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए आरोपों की पहचान टेकठी वार्ड नंबर 2 निवासी छोटे लाल यादव के पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।