दरभा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी के सुशासन तिहार को बताया ढकोसला, कहा प्रदेश के विकास कार्य ठप्प पड़े
Darbha, Bastar | Apr 29, 2026 पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 1 तारीख से सरकार सुशासन तिहार मनाने जा रही है जबकि पूरे प्रदेश में काम ठप पड़े हुए हैं। अकेले राजस्व और अनुविभागीय स्तर के दफ्तरों में देखें तो नामांकन, फौती, नक्शा, खसरा और बटवारा को लेकर लगभग आठ लाख से अधिक आवेदन लंबित हैं। इसका निपटारा कब होगा?