शाजापुर - मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 77 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।