इंदौर: इंदौर में तेज रफ़्तार कार ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में धुत मिला चालक; घायल चालक को भेजा गया अस्पताल
Indore, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर में गुरुवार देर रात शहर के पलासिया क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार कार ने बेकाबू होकर एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवक की कार जब्त कर ली है, हालांकि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।