गुमला: संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की मौत, दिमागी हालत थी खराब
Gumla, Gumla | Jul 30, 2026 शहर के पटेल चौक निवासी 30 वर्षीय नुसरत खातून की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नुसरत खातून की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। वह नियमित रूप से नींद की दवा का सेवन करती थी।