डुमरा: अमरनाथ यात्रा के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़, हेल्थ कार्ड बनवाने को लगी लंबी कतार
सीतामढ़ी। अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू होते ही जिले के सदर अस्पताल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यात्रा के लिए अनिवार्य हेल्थ कार्ड (मेडिकल सर्टिफिकेट) बनवाने के लिए सुबह से ही अस्पताल परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।