सिसई: उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ सदर राजीव नीरज ने सिसई प्रखंड के पंडरिया पंचायत का किया निरीक्षण
Sisai, Gumla | Jul 3, 2025 उपायुक्त के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना तथा पंचायत भवन का स्थल बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 के आसपास निरीक्षण किया।