मछलीशहर: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपी मुंगराबादशाहपुर से गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपियों को 77 एटीएम कार्ड, नकद और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। ये आरोपी कई जिलों में दर्ज मुकदमों में शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा है।