जांजगीर: चंगाई सभा मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पास्टर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उदय बंद में आयोजित कथित चंगाई सभा को लेकर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा धर्म प्रचार करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में बद्रीनाथ बरेठ और पास्टर रथराम महिलांगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज।