ललितपुर: ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में ₹81,875 का जुर्माना वसूला गया
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना तथा यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान कुल 104 मामलों में ₹81,875 का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार की टिकट चेकिंग गतिविधियों से रेलवे के राजस्व संरक्षण होता है।