विधायक अनुज शर्मा ने अपने मोबाइल नंबर 8963939000 को लेकर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि उनका नंबर हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है और इस नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।
उन्होंने अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। यदि इस नंबर से पैसों की मांग की जाती है, तो उसे नज़रअंदाज़ करें और विधायक से किसी अन्य माध्यम से संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
सावधान रहें, सतर्क रहें।
#AnujSharma #CyberAlert #CyberFraud #CyberCrime #MobileHacked
Raipur, Raipur | Oct 6, 2026