चक्कर रोड स्थित संत रविदास मंदिर में मंगलवार को संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। करीब 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।