राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व भूगर्भ जल दिवस पर ऑनलाइन परिचर्चा : जल बचाना ही जीवन बचाना है
मॉडल कॉलेज राजमहल में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विश्व भूगर्भ जल दिवस-2026 के अवसर पर एक ऑनलाइन परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूगर्भ जल के घटते स्तर, उसके संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति विद्यार्थियों व आम समाज को जागरूक करना था।