सिलाव: सीलाव के श्याम सरोवर में गंगा आरती का आयोजन, मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक शामिल हुए
Silao, Nalanda | Apr 6, 2025 सीलाव के श्याम सरोवर में शनिवार की शाम 7 बजे गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और राजगीर के विधायक कौशल किशोर शामिल हुए। इस मौके पर पूजा समिति के लोगों ने बताया अष्टमी को लेकर श्याम सरोवर में गंगा आरती का आयोजन किया है जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।