कटनी नगर: थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को दूल्हे की तरह सजाकर दी विदाई, ढोल-नगाड़ों के साथ हुए सेवानिवृत्त
कटनी के कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। वर्षों की सेवाओं के बाद विदाई का यह पल भावुक कर देने वाला रहा। थाना स्टाफ ने उन्हें उपहार और शुभकामनाएं देते हुए दूल्हे की तरह सजाया। श्री मिश्र ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए जवानों को धैर्य, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी।