अतिक्रमण से रुका मुक्तिधाम का रास्ता, नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे पार्षद
सतना वार्ड क्रमांक 17 में सेंट्रल जेल के पास मेडिकल कॉलेज के दक्षिणी हिस्से में नगर निगम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम दो वर्ष से तैयार है, लेकिन पहुंच मार्ग पर दो लोगों के अवैध कब्जे के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। वार्ड पार्षद द्वारा कई बार नगर निगम को आवेदन देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उचित कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठे।