रतनी फरीदपुर: जहानाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसके पति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
जहानाबाद के बभना के पास से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सवार पति पत्नी को रौंद दिया जिसमें पत्नी की ट्रक के पहिया से दबकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके शव भी छत विक्षत हो गया। मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका शकूराबाद थाना क्षेत्र के चिक़सौरा गांव की निवासी है