हाथरस: परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही, मीनू के अनुसार बच्चों को नहीं दिया गया भोजन, 5 विद्यालयों और 3 NGO को नोटिस
जनपद हाथरस की बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने परिषदीय विद्यालयों मे बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन न दिए जाने पर 5 विद्यालय एवं 3 कार्यदायी संस्था NGO को नोटिस दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्र के 105 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें 5 विद्यालयों में घोर लापरवाही के चलते बच्चों को भेजने नहीं दिया गया।