ग्वालियर गिर्द: विकास कार्यों में देरी पर सांसद ने अफसरों को कसा, जल्द निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 3 बजे आयोजित हुई।सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर बैठक में शामिल हुए।शहर में चल रहे विकास कार्य जैसे रेलवे स्टेशन, एलिवेटेड रोड, ग्रीन कॉरिडोर आगरा-ग्वालियर-भिंड नवीन हाईवे के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर यहां चर्चा की गई।