बिसवां: मानपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या, भांजे पर लगाया गया आरोप
Biswan, Sitapur | Mar 31, 2026 थाना मानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 32 वर्षीय विवाहित महिला बबली का शव उसके ही घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के पति इंद्रपाल ने अपने भांजे हरिनाम पर हत्या का आरोप लगाया है। इंद्रपाल के अनुसार, वह मजदूरी के सिलसिले में दूसरे गांव गया हुआ था।