बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, शहरी विकास एजेंसियों सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गयी.