सिमडेगा: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, हेमंत सरकार का पुतला दहन
बुधवार को दोपहर 12 बजे सिमडेगा कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से कई विषय बंद होंगे, फीस बढ़ेगी और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। परिषद ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।