हमीरगढ़: हमीरगढ़ के ईको पार्क में हत्या के शिकार युवक की पहचान हुई, युवक मुंबई का था और फैक्ट्री में कर रहा था मजदूरी
हमीरगढ़ क्षेत्र स्थित ईको पार्क में हत्या का शिकार अज्ञात युवक की पहचान कर ली गई। युवक मुंबई का रहने वाला था और यहां एक फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों का फिल्हाल पता नहीं चल पाया, जिसके चलते सोमवार को पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद मुस्लिम संस्था के सहयोग से दफन करवा दिया। पुलिस अब कातिलों की तलाश में जुटी