हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई, कार सवार घायल होकर अस्पताल में भर्ती
भावनगर गुजरात निवासी अनिरुद्ध अपने साथियों के साथ भावनगर गुजरात से रविवार रात 10:00 बजे के करीब प्रयागराज कुंभ मेले की ओर जा रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण कार से खो दिया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे अनिरुद्ध घायल हो गया जिसे साथियों द्वारा तुरंत उपचार हेतु महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया |