हमीरगढ़: साइबर फ्रॉड के संदिग्ध युसूफ को हमीरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, बिहार का निवासी फैक्ट्री में कर रहा था मजदूरी
कर्नाटक में साइबर फ्रॉड के मामले में संदिग्ध गया बिहार के युसूफ अंसारी को हमीरगढ़ पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित के पास साइबर फ्रॉड से संबंधित वाटसऐप चेटिंग भी मोबाइल में मिली। इसके चलते पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया। साथ ही कर्नाटका पुलिस को भी आरोपित के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई।