शिवपुरी नगर: तारकेश्वरी कॉलोनी में सिलेंडर में 3 किलो का 'झोल': विरोध हुआ तो पार्षद की बाइक उड़ाकर भागा हॉकर, देहात थाने में हाईवोल्ट
शिवपुरी शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घरेलू गैस सिलेंडर में कम गैस मिलने पर विवाद हो गया। उपभोक्ता कैलाश सोनी के घर गैस एजेंसी का हॉकर सिलेंडर लेकर पहुंचा था। तौल करने पर सिलेंडर में करीब 3 किलोग्राम गैस कम पाई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।