बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक पत्रकार आकाश जायसवाल शासकीय उचित मूल्य दुकान से जुड़ी खबर का कवरेज कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और एक ही रात में पत्रकार पर दो बार जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद पत्रकार द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सिंह को अंबिकापुर के गाड़ाघाट से गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरे दिन दूसरे आरोपी गोलू पंडित को चांदनी चौक के दाऊ गुड़ी मंदिर के समीप सुने मकान से गिरफ्तार किया गया है