करछना: पटपरे घाट पर पानी में डूबकर युवक की हो चुकी है मौत,बिना किसी सुरक्षा के प्रतिदिन हजारों लोग करते हैं स्नान
प्रयागराज के यमुना पार कौंधियारा थाना क्षेत्र के पटपरे घाट पर बीते कल एक युवक पानी में डूब गया,जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि गर्मी के दौरान बिना किसी सुरक्षा के हजारों लोग प्रतिदिन पटपरे घाट पर स्नान करते हैं,जबकि कल हुई घटना के बाद से भी लोग अनजान बने हैं,स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है,बिना सुरक्षा के लोग देखे जा सकते हैं।