बैरसिया: अशोका गार्डन में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने 16 वर्षीय बेटे पर की फायरिंग
Berasia, Bhopal | May 12, 2026 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही 16 वर्षीय बेटे पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया। घटना एकता पुरी इलाके की। गनीमत रही कि गोली किशोर को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बंदूक व कारतूस जब्त कर लिए।