पलिया: बड़ागांव अतरिया गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के जेवर किए चुराए
पलिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव अतरिया गांव में चोरों ने बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग मजदूरी से लौटकर घर पहुंचे तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।