सारनाथ थाना अंतर्गत पंचकोशी रेलवे फाटक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत
सारनाथ थाना अंतर्गत पंचकोशी रेलवे फाटक पर ओझा सोनकर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी उम्र 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पिता का नाम विनोद सोनकर निवासी रसुलगढ़ बताया जा रहा हैं। स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया ओझा सोनकर मंद बुद्धि का था। सारनाथ से सिटी स्टेशन की ओर जा रही 05461 डीएमयू ट्रेन से धक्का लग जाने से उक्त युवक की मौत हो गयी।