झाझा: दुर्गा पूजा को लेकर झाझा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Jhajha, Jamui | Sep 24, 2024 दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था के साथ विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे थाना में थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में पूजा समिति के सदस्य एवं बुद्धिजीवियों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक में थानाध्यक्ष, बीडीओ रविजी ने पूजा को लेकर जारी गाइडलाइंस का नियम का पालन करने लिए पूजा समिति को कहा।