झाझा: आयुष्मान कार्ड कैंप में पहले दिन 438 लोगों को बनाया गया कार्ड, रेफरल अस्पताल सहित अन्य जगहों पर लगे कैंप
Jhajha, Jamui | Sep 23, 2024 चार दिवसीय आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सोमवार से शुरू हुए कैंप को लेकर पहले दिन रेफरल अस्पताल सहित अन्य जगहों पर बनाए केंद्र पर बड़ी संख्या में लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाया। प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 जगहों पर बनाए गए सीएससी यानि काॅमन सर्विस सेंटर में 91 सीएससी बंद पाया गया जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य थोड़ी धीमी गति में रहा।