सैदपुर: सैदपुर कोतवाली में नई तैनाती के बाद कोतवाल अनिल सिंह ने की पहली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
सैदपुर कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ पहली बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया।