बालाघाट: इंदौर: युवती से बलात्कार, बालाघाट का युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का आरोप
इंदौर की युवती से दुष्कर्म के आरोप में बालाघाट के गोंगलईनिवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी क्रिसउर्फ कृष्णा टेंभरे पर शादी का झांसा देकर शोषण करनेऔर गर्भपात कराने का आरोप है। इंदौर पुलिस ने बालाघाटग्रामीण पुलिस के सहयोग से आरोपी को धर दबोचा। इंदौर में पढाई के दौरान कृष्णा की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यमसे एक युवती से हुई थी।