बालाघाट: श्रवण नगर में कृषि अधिकारी के घर से जेवरात चोरी, एक ही वार्ड में दो मकानों को बनाया निशाना
शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला नगर के वार्ड नंबर 5, श्रवण नगर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया। एक मकान में चोरी का प्रयास किया गया, जबकि दूसरे मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।