बालाघाट: केंद्र का 9वां बजट पेश, बालाघाट में मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को केंद्र सरकार का 9वां आम बजट पेश किया। बजट सामने आते ही बालाघाट जिले में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक-चौराहों, चाय-पान की टपरियों और सरकारी कार्यालयों तक पूरे दिन बजट पर बहस चलती रही।