बालाघाट: काली पुतली चौक पर भारत माता प्रतिमा के समक्ष हम फाउंडेशन भारत द्वारा 54वां राष्ट्रगान संपन्न
हम फाउंडेशन भारत द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित होने वाले राष्ट्रगान कार्यक्रम की कड़ी में 1 फरवरी को सुबह 54वां राष्ट्रगान काली पुतली चौक स्थित भारत माता प्रतिमा के सामने सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा की भावना को मजबूत करना रहा।