बालाघाट: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराकर भागा युवक, बालाघाट में गिरफ्तार
इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती एक युवती के लिए गंभीर अपराध में बदल गई। ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंगलई निवासी युवक क्रिस उर्फ कृष्णा टेंभरे, जो पढ़ाई के लिए इंदौर गया था, वहां पढ़ाई व नौकरी कर रही युवती से सोशल मीडिया पर संपर्क में आया। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंध में बदली और युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण किया।