देहरादून: मसूरी विधानसभा के खेतवाला गांव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के खेतवाला गांव में 16 लाख की लागत से बने बहुउददेशीय भवन, नौ हाईमास्ट सोलर लाइट, 25 सोलर लाईट व सीसीटीवी कैमरे का लोकार्पण व सीएसआर के तहत गांव में आठ करोड की लागत से होने वाले विकास कार्यों, जिसमें एक बहुउददेशीय भवन, 250 सोलर लाईट, स्वागत द्वार व सीसीटीवी कैमरा के कार्य का शिलान्यास किया।