अररिया: ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Araria, Araria | May 6, 2026 जिले में ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण में योगदान देने वाले संग्राहकों के सम्मान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न संग्राहकों को सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।