गरौठा: धमनोड़ गांव में राशन दुकान की जांच करने पहुंची टीम से महिला कोटेदार ने की बदसलूकी, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच
झांसी के धमनोड़ गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर राशन दुकान की जांच करने पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम से महिला कोटेदार के विवाद का मामला सामने आया है। टीम ने स्टॉक और रिकॉर्ड दिखाने को कहा तो कोटेदार पर हंगामा और बदसलूकी करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।