धौलपुर: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि सभी अधिकारी परिवादों के सिर्फ संख्यात्मक निस्तारण की बजाय गुणात्मक निस्तारण हेतु प्रयास करें जिससे आमजन को वास्तविक राहत पहुंचाई जा सके। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।