मेरठ: चलती स्कॉर्पियो पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, जानी पुलिस ने गाड़ी सीज कर ₹27 हजार का चालान काटा
Meerut, Meerut | Jan 25, 2025 कुछ युवकों की लापरवाही उन्हें भारी पड़ गई। बागपत रोड पर चलती स्कॉर्पियो पर 6 युवकों ने खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जानी पुलिस में 27 हज़ार रुपए का चालान काटते हुए गाड़ी को सीज़ कर दिया ।