खोदावंदपुर: प्रखंड मुख्यालय में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य एक साल से अटका
प्रखंड मुख्यालय में खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य विगत एक साल से अधर में है। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम बनाने की योजना पंचायत समिति मद से स्वीकृत हुई है। करीब 10 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से इस मैदान के चारों ओर दौड़ने के लिए पक्का कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसके अलावा इस खेल के मैदान में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल की सुविधा बह