कोडरमा: जिला प्रशासन द्वारा 2 जून को शिव वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ने दिए निर्देश
निदेशक आयुष, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड के मार्गदर्शन में 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अवसर पर जिले में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम दिनांक 21 जून 2025 को प्रातः 07:00 बजे से शिव वाटिका (Banquet Hall), महाराणा प्रताप चौक में होगा।