पटना ग्रामीण: चितकोहरा गोलंबर पर सायरन बजने के बाद अचानक हुआ ब्लैकआउट
युद्ध के वक्त आपातकालीन स्थिति में ब्लैकआउट को लेकर पटना में मॉक ड्रिल किया गया। यह एक तरह का अभ्यास था जिसके जरिए लोगों को ब्लैकआउट के बारे में बताया गया और ब्लैकआउट के दौरान लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना है यह बताया गया। इसे लेकर चितकोहरा गोलंबर पर भी बुधवार शाम 6:58 बजे से 2 मिनट तक सायरन बजाया गया और उसके बाद ब्लैकआउट किया गया।